अर्थ : अच्छी तरह की जाने वाली रक्षा।
उदाहरण :
यह देश आभारी है उन वीरों का जो देश की सुरक्षा के लिए सीमाओं पर तैनात हैं।
पर्यायवाची : क्षेम, प्रोटेक्शन, सरपरस्ती, सिक्युरटी, सिक्युरिटी, सुरक्षा, सेक्यूरिटी, सेफ्टी, हिफ़ाज़त, हिफाजत
अर्थ : संरक्षित करने की क्रिया या खराब होने या खतरे से बचाने की क्रिया।
उदाहरण :
ठंडे गोदामों में फल, सब्जियों आदि का संरक्षण किया जाता है।
अर्थ : आर्थिक नुकसान से बचाव या अपने व्यापार आदि की रक्षा।
उदाहरण :
बीमा विपत्ति के समय संरक्षण देता है।
अर्थ : भविष्य आदि के लिए या आगे की आवश्यकता के कारण अलग या बचाकर रखने की क्रिया।
उदाहरण :
संरक्षण द्वारा भविष्य की कठिनाइयों से बचा जा सकता है।